Skip to main content

Featured

The Incredible Health Benefits of Eating Boiled Vegetables – The Ultimate Guide #meaningfulgyan

Discover the amazing health benefits of eating boiled vegetables! Learn how boiling preserves nutrients, aids digestion, and helps in weight management. Find out the best vegetables to eat raw, steamed, or grilled. Health benefits of eating boiled vegetables Introduction Boiled vegetables are one of the healthiest ways to consume your daily dose of vitamins and minerals. Whether you are looking to lose weight, improve digestion, or boost your immune system, boiling vegetables can help you achieve your health goals. In this ultimate guide, we explore the many health benefits of eating boiled vegetables , the best ways to prepare them, and which vegetables retain the most nutrients when boiled. Why Boiling Vegetables is Healthy 1. Preserves Essential Nutrients Boiling vegetables retains essential vitamins and minerals such as vitamin C, potassium, and fiber. Unlike frying, which can destroy these nutrients, boiling allows vegetables to soften while keeping their core health benefits int...

स्वस्थ हड्डियाँ स्टील की तरह ठोस | BONES LIKE STEEL

दोस्तों, नमस्कार जिंदगी में कामयाबी के लिए हर काम को पूरी ऊर्जा और मेहनत से किया जाना बेहद जरूरी है और शरीर को स्वस्थ और सक्षम बनाए रखने के लिए हड्डियों की मजबूती भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आपकी हड्डियों में कहीं भी कोई समस्या है तो यह सीधे ही आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। साथ ही अपने और अपने परिवार से संबंधित रोज़मर्रा के कामों में आप कठिनाई महसूस करते हैं। दोस्तों, इस वीडियो में मैं पवन शर्मा आपका स्वागत करते हुए आज आपसे ये अहम जानकारी साझा करूँगा कि आप कैसे कुछ सावधानियों और कौन से घरेलू उपायों से बोन हेल्थ यानी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ कायम रख सकते हैं।
वैसे तो उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियों का घनत्व कुदरती तौर पर कम होने लगता है जिससे इनमें कमजोरी आ जाती है। लेकिन हम सभी को इस स्थिति से निपटने और जरूरी एहतियाती कदम उठा कर हड्डियों को मजबूत बनाने के प्रयास पहले से यानी छोटी उम्र से ही शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए दोस्तों! बोन हेल्थ से संबंधित जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। हमारे शरीर की आवश्यक संरचना, इसकी कार्यक्षमता और सुरक्षा के लिए हड्डियाँ बेहद अहम भूमिका निभाती है। मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी कैल्शियम का भंडारण भी इन्हीं के माध्यम से होता है। 40 की उम्र के बाद हड्डियों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। विशेषकर महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस और अन्य सभी लोगों में भी जोड़ों के दर्दजैसी गंभीर बीमारियों का खतरा इस उम्र के बाद बढ़ जाता है। ऐसे में सही जीवनशैली, खानपान और व्यायाम के माध्यम से ही हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है।

महिलाएं पूरे घर परिवार की देखभाल मैं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाती है जिससे कम उम्र में ही उनकी हड्डियों कमजोर होने लगती है। महिलाओं सहित परिवार के सभी सदस्यों के आहार में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर फलों, हरी सब्जियों सहित दूध और दूध से बने अन्य उत्पाद घी, मक्खन, दही, छाछ और पनीर की संतुलित मात्रा में होना बेहद आवश्यक है। दिन में कम से कम 30-40 मिनट तक सूर्य की किरणें शरीर पर लेने से हमें अपनी जरूरत के मुताबिक विटामिन डी की मात्रा कुदरती तौर पर मिल जाती है। गांव में तो लोगों की दिनचर्या ही ऐसी होती है कि इसके लिए उन्हें विशेष प्रयास नहीं करने पड़ते। मगर शहरों में अक्सर हमें भवनों के भीतर ही रहने के कारण विटामिन डी की पूर्ति के लिए विशेष आहार यानी फूड सप्लिमेंट्स या विटामिन की गोलियां भी लेनी पड़ती है। 

Click below 👇 for video tutorial tips -


विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण और इसे हड्डियों तक पहुंचाने में हमारी मदद करता है। बादाम और अन्य सूखे मेवे न सिर्फ आपकी हड्डियों को स्वास्थ्य प्रदान करते हैं बल्कि ये आपके दिल और दिमाग को भी स्वस्थ और हर तरह से चुस्त दुरुस्त बनाए रखते हैं। रात को सोने से पहले दूध में बादाम, अखरोट और किशमिश उबालकर हल्के गर्म दूध का सेवन करना आपकी हड्डियों, जोड़ों और पूरे स्नायु तंत्र को मजबूत बनाएगा। 




दिन के समय भोजन में दही का नियमित सेवन करने की आदत बना लीजिए। आपको इससे शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और विटामिन डी की मात्रा मिलती रहेगी ,जो बोन हेल्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक है। एक अन्य सुपर फूड है सोयाबीन। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम और गुणकारी प्रोटीन होते हैं, जो हमारी हड्डियों को स्वस्थ बनाते हैं।अच्छे स्वास्थ्य के लिए रात में भिगोए हुए बादाम और अखरोट आपको सुबह नाश्ते में शामिल करने चाहिए। विटामिन डी का एक अन्य बेहतरीन स्रोत है। मशरूम, जिसे सब्जी और सूप के रूप में सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। संतरा, मौसमी, किन्नू जैसे फल भी इस विटामिन के अच्छे स्रोत हैं। पनीर और इससे बने ताजे खाद्य पदार्थ भी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते है। दोस्तों इसके अलावा घर में योगाभ्यास और नियमित व्यायाम की आदत भी बोन हेल्थ बनाए रखने के लिए बेहद कारगर होती है। ये वीडियो आपको अच्छी लगी हो तो प्लीज़ इसे लाइक और शेयर करने के साथ ही नोटिफिकेशन पैनल पर बेल आइकन का बटन दबाकर मेरे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें। शुक्रिया दोस्तो! मिलते हैं अगली वीडियो में एक नए विषय के साथ ।नमस्कार।

Comments

Latest Trending Posts

Pepper X Unleashed: Exploring the World's Spiciest Pepper and Its Fiery Reign

Pepper X: Unleashing the Inferno - The Reigning Champion of Spice In the world of culinary delights, there is a constant quest for the most thrilling and intense flavors. When it comes to spicy foods, few things can compare to the sensation of biting into a fiery pepper. But what if we told you there's a new contender for the title of the world's spiciest pepper, and it's called Pepper X? In this article, we'll take a deep dive into Pepper X, exploring its origins, its fiery attributes, and the Guinness World Record it recently claimed. Pepper X: A Brief History Pepper X burst onto the culinary scene, taking the pepper world by storm. It was created by Ed Currie, the mind behind the Carolina Reaper, the former record holder for the world's hottest pepper. Ed Currie, a chili pepper enthusiast, dedicated years to developing Pepper X at his farm in South Carolina, USA. Pepper X's journey began with the passion of one man, Ed Currie. Inspired by the fiery potential ...

Revitilaize Unlock Boundless Energy: The Ultimate Guide to Defeating Fatigue with Essential Vitamins

  Unraveling the Mystery of Fatigue: How Essential Vitamins Can Rejuvenate Your Energy Levels I. Introduction Feeling Exhausted? It Might Be a Vitamin Deficiency II. Lifestyle Changes: The Quest for Better Health Following Expert Advice: A Path to a Healthier Lifestyle Enhancing Energy through Improved Eating Habits Finding the Right Friends for a Healthier You Regular Medical Check-ups: Maintaining Optimal Health III. The Battle Against Fatigue: The Role of Essential Vitamins Unveiling the Importance of Essential Vitamins Understanding the Manifestation of Vitamin Deficiencies Vitamins: Key Players in Vital Body Functions IV. Vitamin B12: The Ultimate Energy Booster Unleashing the Power of Vitamin B12 The Role of Vitamin B12 in Red Blood Cell Production Nervous System Function: A Crucial Benefit of Vitamin B12 Signs and Symptoms of Vitamin B12 Deficiency Dietary Sources of Vitamin B12 for Optimal Health V. Vitamin D: Embracing the Sunshine Vitamin Shedding Light on Vitamin D's Vit...

The Ultimate Guide to Smoothies: How to Make, Benefits, and Delicious Recipes

The Ultimate Guide to Smoothies: How to Make, Benefits, and Delicious Recipes Introduction: Smoothies are a popular and nutritious drink option that can be consumed at any time of the day. They are easy to make, delicious, and packed with nutrients, making them a great addition to any diet. In this ultimate guide to smoothies, we will cover everything you need to know about making smoothies, the benefits they offer, and some delicious recipes to try at home.  How to Make a Smoothie Making a smoothie is quick and easy, and requires only a few ingredients and a blender. Follow these simple steps to make a basic smoothie:  Ingredients for a Basic Smoothie The first step in making a smoothie is choosing your ingredients. The typical smoothie recipe includes a base liquid, such as milk or juice, a fruit, and sometimes a vegetable or protein source. Here are some of the most popular ingredients to use in a basic smoothie: Base Liquid : milk, almond milk, coconut milk, soy milk, wat...